छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में सुधार किया गया है। रहटादाह उपकेंद्र में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। पहले यहां 3.15 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर था। अब इसकी जगह 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है। पहले से मौजूद 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर के साथ उपकेंद्र की कुल क्षमता 10 एमवीए हो गई है। यह काम मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत 46.65 लाख रुपए की लागत से पूरा किया गया है। इस विस्तार से 9 गांवों के 5,218 उपभोक्ताओं को फायदा होगा। नहीं होगी लो वोल्टेज की समस्या इन गांवों में रहटादाह, गोबरा, पेण्ड्री, नंदेली, नंदवाय, सिरनाभाठा, भरनी, देवरी और भिंभोरी शामिल हैं। अब इन गांवों में लो वोल्टेज और ओवरलोडिंग की समस्या नहीं होगी। घरों और सिंचाई पंपों को निर्बाध बिजली मिलेगी। सुधार उपभोक्ताओं और किसानों के लिए फायदेमंद दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय खंडेलवाल ने कहा कि यह सुधार उपभोक्ताओं और किसानों के लिए फायदेमंद होगा। उन्होंने इस काम में योगदान देने वाली पूरी टीम की सराहना की। इस सुधार से क्षेत्र में सिंचाई कार्य आसान होगा। घरेलू बिजली की गुणवत्ता बढ़ेगी। बिजली से चलने वाले उपकरणों का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा।


