बलौदाबाजार में हेल्थ चेकअप और श्रम पंजीयन शिविर:भाटापारा और कुकुरदीह में 774 श्रमिकों की जांच, कई ब्लॉक में पंजीयन और नवीनीकरण

छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती के अवसर पर श्रम विभाग ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच और श्रम पंजीयन शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में कुल 774 श्रमिक लाभान्वित हुए। भाटापारा चौवडी में आयोजित शिविर में 296 श्रमिक शामिल हुए। इनमें से 264 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और 32 श्रमिकों का श्रम पंजीयन हुआ। अलग-अलग विकासखंडों में पंजीयन और नवीनीकरण की प्रक्रिया चली। कसडोल के पिसीद में 26 पंजीयन और 4 नवीनीकरण हुए। पलारी के अमेरा में 31 पंजीयन और 2 नवीनीकरण किए गए। सिमगा के बंनसाकरा में 34 श्रम पंजीयन हुए। वहीं, अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड, कुकुरदीह में 500 श्रमिकों में से 450 की स्वास्थ्य जांच की गई। कसडोल के कटगी में 8 पंजीयन और 9 नवीनीकरण हुए। बलौदाबाजार के कंजी में 35 पंजीयन और 3 नवीनीकरण किए गए। भाटापारा के टिकुलिया में 16 पंजीयन और 4 नवीनीकरण हुए। पलारी के कोसमंदी में 7 पंजीयन, 5 नवीनीकरण, 4 संशोधन और 3 कौशल विकास आवेदन प्राप्त हुए। सिमगा के दामाखेड़ा में 52 श्रम पंजीयन किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *