अंबिकापुर | कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ने से रेलवे ट्रैफिक पर भी समस्या निर्मित हो गई है। रेलवे ने परिचालनिक कारणों से गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया है। रेलवे बिलासपुर के अनुसार दुर्ग से छपरा के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 19, 20 व 21 फरवरी को रद्द रहेगी। वहीं छपरा से दुर्ग के लिए चलने वाली गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 21, 22 व 23 फरवरी को रद्द रहेगी जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। ट्रेन के अचानक रद्द होने से पहले रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई है। रेलवे अफसरों के अनुसार प्रयागराज में इंजन चेंज होता है, रेलवे ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित होने के कारण कई ट्रेनों के रद्द होने की संभावना है।


