दुर्ग-जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की मौत:हाई बीपी और मानसिक बीमारी से पीड़ित था,जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा

दुर्ग केंद्रीय जेल में बंद एक आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बालोद जिले के अर्जुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरी निवासी राधेश्याम यादव (58) के रूप में हुई है। राधेश्याम को वर्ष 2013 में हत्या के मामले में दोषी पाया गया था। उसे धारा 302 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। जेल प्रशासन के अनुसार, राधेश्याम लंबे समय से उच्च रक्तचाप और मानसिक बीमारी से पीड़ित था। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस और जेल प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *