छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में खाद की समस्या बनी हुई है। ऐसे में किसानों ने खाद की मांग को लेकर रायगढ़-खरसिया मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। अपनी मांगो को लेकर किसान नारे लगाने लगे। करीब 2 से 3 घंटे तक किसानों का आंदोलन यहां चला। बाद में लिखित आश्वसन मिलने के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। बताया जा रहा है कि खरसिया विकासखंड के गोर्रा सोसायटी में करीब 300 किसान रजिस्टर्ड हैं और यहां खाद की समस्या बनी हुई है। ऐसे में सोमवार को गोर्रा, कुर्मापाली, जामपाली, टेका, पचेडा, अमलीडीह, रईतरई, बुलाटी समेत आसपस के कई गांव के किसानों ने रायगढ़-खरसिया रोड पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण खाद की समस्या को लेकर नारे लगा रहे थे और खाद उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे। करीब 2-3 घंटे तक यहां आंदोलन चलते रहा। ऐसे में नायब तहसीलदार यहां पहुंची और लिखित में जल्द ही खाद उपलब्ध कराने का आश्वसन दी। तब कहीं जाकर किसानों का चक्काजाम समाप्त हुआ। चंद्रपुर विधायक भी आंदोलन में हुए शामिल
गोर्रा सोसायटी के अंर्तगत आने वाले गांव के लोग चक्काजाम कर रहे थे। इसी दौरान दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने आए चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने जब किसानों को देखा तो वे भी इस आंदोलन में शामिल हो गए और खाद की समस्या को दूर करने की मांग करने लगे। तुरेकेला सोसायटी के सामने विरोध प्रदर्शन
खरसिया विकासखंड के तुरेकेला सोसायटी में किसानों ने खाद संकट को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों का आरोप है कि उन्हें समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जिससे फसल सकंट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। किसान मांग कर रहे हैं कि प्रशासन तुरंत समस्या का समाधान करे और खाद की सप्लाई शुरू की जाए। इसके अलाा ब्लैक मार्केटिंग पर कड़ी कार्रवाई की जाए।


