पशु तस्करी के खिलाफ चांदो पुलिस की कार्रवाई:दो अलग-अलग मामलों में 5 पशुओं को कराया मुक्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर जिले के चांदो पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 5 पशुओं को मुक्त कराया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला 16 अगस्त 2025 का है। मुखबिर से सूचना मिलने पर चांदो थाना प्रभारी ग्राम नवाडीह पहुंचे। वहां परना मिंज नामक व्यक्ति एक बछिया को पीटते हुए झारखंड के बूचड़खाने की ओर ले जा रहा था। पुलिस ने घायल बछिया को बचाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नवाडीह करचाडांड से तीन आरोपी पकड़ाए दूसरा मामला 18 अगस्त 2025 का है। नवाडीह करचाडांड के पास से पुलिस ने तीन और आरोपियों को पकड़ा। ये लोग 2 बछिया और 2 गाय को मारते-पीटते हुए झारखंड के बूचड़खाने ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में हवरा, राजाराम और सुकुरुद्दीन अंसारी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *