दुर्ग में अवैध खनन पर एक्शन:जेसीबी, ट्रैक्टर और 4 हाईवा जब्त, ईंट भट्ठों के संचालकों को भी नोटिस जारी

दुर्ग जिले में अवैध मुरूम और रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को जनता की शिकायतों के बाद प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और चार हाईवा वाहन जब्त किए। एसडीएम पाटन लवकेश ध्रुव के नेतृत्व में एक टीम ने रानीतराई-पाटन क्षेत्र में दबिश दी। मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था, जबकि ट्रैक्टर के जरिए मुरूम का परिवहन हो रहा था। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। इसी तरह राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार पाटन के नेतृत्व में बालोद-धमतरी मार्ग पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए चार हाईवा वाहनों को पकड़ा गया। सभी जब्त वाहनों को थाना प्रभारी रानीतराई की पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। ईंट भट्ठों के संचालकों को भी नोटिस एसडीएम ध्रुव ने बताया कि क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित हो रहे ईंट भट्ठों के संचालकों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। प्रशासन पर्यावरण प्रदूषण फैलाने और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपना रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *