रायपुर में सड़क हादसा, तीन की मौत:तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल में जा रहे पति-पत्नी को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचने से पहले तीनों ने दम तोड़ा

रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बरौदा-भुरकुनी के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार पति-पत्नी और बाइक चालक की मौत हो गई। तीनों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। मृतकों की शिनाख्त टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मी,प्यारी बाई विश्वकर्मा और मांढर निवासी शुभम यादव के रूप में हुई है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला विधानसभा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टेकारी निवासी भोजराम विश्वकर्मा और उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा साइकिल से भुरकुनी की तरफ जा रहे थे। तेज रफ्तार गाड़ी चलाकर पीछे आ रहे बाइक सवार शुभम यादव ने उनकी साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग सड़क में गिर गए। हादसे में चोटिल होने और खून बहने के कारण भोजराज विश्वकर्मी,प्यारी बाई विश्वकर्मा और शुभम यादव की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है और परिजनों को जानकारी भेजी है। तेज रफ्तार बनी मौत का कारण पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। एक अन्य घायल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। विधानसभा पुलिस मामले में जांच कर रही है। घटना की पुष्टि डीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *