दुर्ग में गांजा तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई:अलग-अलग जगह 2 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार; 2.85 लाख का माल जब्त, भेजे गए जेल

दुर्ग जिले की नेवई पुलिस ने अवैध रूप से गांजा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी करके 2.85 लाख रुपए का गांजा और गाड़ियां जब्त की है। थाना प्रभारी (प्रशिक्षु आईपीएस) राहुल बंसल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल 2025 को उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से गांजा की सप्लाई करते हैं। इसके बाद उन्होंने एएसआई राजेश देवांगन को आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। राजेश देवांगन शाम 6.10 बजे अपनी टीम के साथ नेवई डैम इमली झाड़ के पास पहुंचे। उनकी टीम वहां दो घंटे तक आरोपी का इंतजार करती रही। इसी दौरान शाम 7:42 बजे उन्होंने देखा कि आरोपी राज कुमार ठाकुर (53 साल) और मुकेश मोदी (45 साल) गांजा के साथ पहुंचे। पुलिस की टीम ने तुरंत छापेमारी करके उन्हें पकड़ा। तलाशी लेने पर राजकुमार ठाकुर के कब्जे से एक नीले रंगी की स्कूटी CG 07 CG 4499 में हरे पीले रंग के थैला के अंदर 2.172 किग्रा गांजा मिला। जब्त गांजा की कीमती 20 हजार रुपए है। इसके साथ ही उसके पास से गांजा की बिक्री रकम 13,500 रुपए जब्त किया गया। इसी तरह मुकेश मोदी के कब्जे से एक फोर्ड फिगो कार सिल्वर रंग की CG 07 MB 3698 के अंदर एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर 13.354 किग्रा गांजा मिला। इस गांजा की कीमत 1,30,000 रुपए बताई जा रही है। इस तरह पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.85 हजार रुपए का गांजा और वाहन जब्त कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की कार्रवाई की। गाड़ी में रखा था इलेक्ट्रिक तराजू पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पाया कि मुकेश बड़ा गांजा तस्कर है। मुकेश अपनी कार में ना सिर्फ गांजा रखता था, बल्कि एक इलेक्ट्रिक तराजू भी रखे हुए थे। वो अपने क्लाइंट को उसी तराजू से गांजा तौलकर स्पॉट पर ही बेच देता था। पुलिस ने उसके पास से पेनासोनिक कंपनी का एक इलेक्ट्रिक तराजू जब्त किया है। गांजा बेचते हुए 2 महिलाएं गिरफ्तार खुर्सीपार पुलिस ने भी गांजा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए श्रीराम जानकी मंदिर बालाजी नगर खुर्सीपार से दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम नाज परबीन, एम ईश्वरी और अब्बास खान है। इनके पास से 3 किलो 61 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसकी बाजारी कीमत 1 लाख 60980 रुपए बताई जा रही है। इसके साथ आरोपियों के पास से गांजा बिक्री की रकम 1480 रुपए और 5 मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *