रायपुर में साय कैबिनेट बैठक शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री समेत प्रदेश सरकार के सभी मंत्री मंत्रालय पहुंचे हैं। बैठक में सरकार आने वाले दिनों में कामकाज को लेकर महत्वपूर्ण फैसला करेगी। नए वित्तीय वर्ष 2025-26 की यह पहली कैबिनेट बैठक है, जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और बड़े निर्णय होने की उम्मीद है। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास, बस्तर के लिए विशेष योजनाएं, और विभागीय बजट आवंटन जैसे विषयों पर गहन मंथन होगा।


