दुर्ग जिले में पुलिस ने जुए की फड़ में छापेमारी कर 9 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जुआरियों के पास से 1 लाख 34 हजार 753 रुपए कैश, एक स्कूटी, तीन बाइक और 98 मोबाइल जब्त किया है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि, हनुमान मंदिर दादर रोड के पास कई लोग रोज इकट्ठा होकर जुआ खेलते हैं। पुलिस की टीम ने दबिश दी, तो शासकीय वाहन और प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा लगा मिला। मंदिर के पास जुआरी बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर जुआ का दांव लगा रहे थे। पुलिस को आता देख उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की टीम ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया था। इससे वो भाग नहीं सके और सभी जुआरी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जुआ खेलते ये लोग हुए गिरफ्तार


