दुर्ग में प्रदेश के पहले हर्बल एक्सट्रैक्शन यूनिट का उद्घाटन:सीएम बोले- बेहतर स्वास्थ्य के साथ बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आयुर्वेद को मिलेगा बढ़ावा

दुर्ग जिले के जामगांव एम में प्रदेश की पहली छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहसंघ मर्यादित और स्फीयर बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड हर्बल एक्सट्रैक्शन यूनिट और केंद्रीय भंडार गृह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की यह परियोजना पूरे प्रदेश के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा, आज आयुर्वेद का महत्व तेजी से बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी अहमियत को समझते हुए अलग से आयुष मंत्रालय की स्थापना की है। आयुर्वेद न केवल बीमारियों का इलाज करता है, बल्कि उसे जड़ से समाप्त करने की क्षमता रखता है। स्थानीय स्तर पर 2000 लोगों को मिलेगा रोजगार उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है, जहां विविध प्रकार की औषधीय पौधे पाए जाते हैं। इसी क्षमता को पहचानते हुए इस हर्बल एक्सट्रैक्शन यूनिट की स्थापना की गई है। इससे न केवल आयुर्वेदिक औषधियों का उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि करीब 2000 लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार भी मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान पद्मश्री प्राप्त हेमचंद यादव मांझी का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जड़ी-बूटियों की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है और यह यूनिट प्रदेश के विकास में नया आयाम जोड़ेगा। यह पहल छत्तीसगढ़ को आयुर्वेद और वनोपज आधारित उद्योग के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। इस अवसर पर राज्य के वन मंत्री केदार कश्यप, दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा के वरिष्ठ नेता, साधु-संत, तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *