दुर्ग में ‘बिहार दिवस’ का विरोध:छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने भाजपा को बताया ‘बाहरी जनता पार्टी’, बोले- अपने राज्य की संस्कृति नहीं दिख रही

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में 22 मार्च शनिवार को बिहार के तिहार कार्यक्रम “बिहार दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के विरोध के में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने मोर्चा खोल दिया है। क्रांति सेना के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को “बाहरी जनता पार्टी” बताया है। छत्तीसगढ़िया युवा क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष चेतन चंदेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन क्षेत्रीय एकता और सांस्कृतिक पहचान पर प्रतिकूल असर डाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को बिहार, यूपी, पंजाब और साउथ सहित सभी राज्य के संस्कृति दिखाई दे रही है, लेकिन छत्तीसगढ़ी बोली भाषा और संस्कृति नहीं दिखाई दे रही है। राजनीति से प्रेरित कार्यक्रम – छत्तीसगढ़ क्रांति सेना शुक्रवार को भिलाई के सुपेला चौक में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना ने बिहार के तिहार कार्यक्रम का विरोध किया। उन्होंने बीजेपी सरकार का पुतला दहन करके उनके खिलाफ नारेबाजी की और इस आयोजन को राजनीति से प्रेरित कार्यक्रम बताया। दुर्ग और भिलाई में होगा बड़ा विरोध छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष रोशन बघेल ने शासन प्रशासन से मांग की है कि इस आयोजन को रद्द किया जाए। इस तरह के कार्यक्रम से सामाजिक सौहार्द्र और सांस्कृतिक संतुलन प्रभावित हो सकता है। इसलिए ऐसे आयोजन नहीं होने चाहिए। कार्यक्रम में शामिल होंगे बड़े नेता-मंत्री भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के विचार को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी 22 मार्च को बिहार राज्य की स्थापना वाले दिन यानि “बिहार दिवस” के अवसर पर “स्नेह मिलन कार्यक्रम” आयोजित कर रही है। भिलाई में यह आयोजन शनिवार सुबह 10.30 बजे चौहान इंपीयरन होटल में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिहार के मंत्री नितिन नबीन मुख्य अतिथि और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अध्यक्षता करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *