दुर्ग में 50 लाख की चोरी का खुलासा:332 ग्राम सोने के जेवर, 3.3KG चांदी और 9.76 लाख कैश बरामद, 5 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की खंडेलवाल कॉलोनी में दो दिन पहले हुई बड़ी नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए करीब 50 लाख रुपए की चोरी का माल बरामद किया है। बरामद सामान में 332 ग्राम सोने के जेवर, 3.3 किलो चांदी और 9.76 लाख रुपए कैश शामिल है। एसपी विजय अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि, मुख्य आरोपी रंजीत डहरे और रोशन मारकंडे ने घटना से पहले लगातार इलाके की रेकी की थी। वे ऐसे मकानों की तलाश करते थे, जिनमें ताला लगा हो। 24 जून की रात महावीर कॉलोनी स्थित सर्राफा व्यापारी कांतिलाल कांकरिया के मकान को उन्होंने निशाना बनाया। व्यापारी परिवार के साथ राजस्थान यात्रा पर गए थे। इसी दौरान खिड़की तोड़कर घर में घुसकर सोना, चांदी और नकदी चोरी कर ली गई। पड़ोसियों ने चोरी की सूचना व्यापारी के मामा को दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीसीटीवी और साइबर टीम से पहचान, खैरागढ़ से पकड़े गए आरोपी जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और साइबर टीम की मदद से दोनों संदिग्ध चोरों की पहचान हुई। आरोपी चोरी की रात स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से क्षेत्र में घूमते दिखे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को खैरागढ़ जिले के केकराजबोड गांव से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि चांदी के जेवर नागपुर निवासी आकाश सोनी को बेचे थे, जबकि सोने के जेवर और नगदी योगेश्वरी उर्फ जुगरी मारकंडे और रविशंकर बंजारे के पास रखे थे। डीएसएमडी तकनीक से जमीन में गाड़े जेवर निकाले गए पुलिस ने पूछताछ के बाद चोरी के माल की बरामदगी के लिए अभियान चलाया। योगेश्वरी ने चोरी के महंगे जेवरात और नगदी को पुलिस से बचाने के लिए जमीन में गाड़ दिया था। डीएसएमडी तकनीक का उपयोग कर पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिए। रविशंकर बंजारे के पास से भी नगदी और आभूषण बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों से कुल 332 ग्राम सोना, 3.3 किलो चांदी और 9.76 लाख रुपए नगद बरामद किए हैं। बरामदगी की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए आंकी गई है। पुराना आपराधिक रिकॉर्ड, अन्य मामलों की जांच जारी एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास है। उनके खिलाफ राजनांदगांव और महाराष्ट्र में भी प्रकरण दर्ज हैं। इस सफलता में एसीसीयू टीम और कोतवाली पुलिस की अहम भूमिका रही। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। ये हैं गिरफ्तार आरोपी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *