नारायणपुर में महिला डॉक्टर पर अभद्र टिप्पणी:रायपुर में तीन संगठन विरोध में उतरे, कार्रवाई नहीं करने पर चिकित्सक सेवाएं स्थगित करने की चेतावनी

नारायणपुर जिला अस्पताल में पदस्थ वरिष्ठ महिला डॉक्टर पर की गई अभद्र टिप्पणी और व्यवहार को लेकर प्रदेशभर के डॉक्टरों में आक्रोश है। इसके विरोध में शुक्रवार को राजधानी रायपुर में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (JDA), छत्तीसगढ़ डॉक्टर्स फेडरेशन (CGDF) और CIDA ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। आवेदन में कहा गया है कि नारायणपुर अपर कलेक्टर ने महिला डॉक्टर के लिए “दो कौड़ी के डॉक्टर” जैसे आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। ये न सिर्फ चिकित्सा पेशे की गरिमा का हनन है, बल्कि महिला चिकित्सकों के सम्मान के खिलाफ भी गंभीर अपमान है। संगठनों ने की ये मांग प्रशासनिक सुधार के सुझाव भी दिए राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग पूरे मामले में डॉ. रेशम सिंह (अध्यक्ष, JDA), डॉ. हीरा सिंह (अध्यक्ष, CGDF) और डॉ. पीयूष श्रीवास्तव (CIDA) ने संयुक्त बयान जारी कर घटना की कड़ी निंदा की है। और राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। डॉ. ए.एस. चौहान (मीडिया प्रवक्ता, CIDA) ने बताया कि “इस मामले में सरकार को औपचारिक पत्र भेजा गया है। अगर जल्द संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर में चिकित्सक सेवाएं स्थगित करने पर मजबूर हो सकते हैं।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *