रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद और नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने शनिवार को ऑक्सीजन गार्डन का निरीक्षण किया। इस दौरान जोन-4 के कमिश्नर अरुण ध्रुव और ईई नवीन भी उनके साथ मौजूद रहे। इस निरीक्षण के दौरान गार्डन में व्यापक गंदगी, पेवर ब्लॉक के खराब काम और जगह-जगह पानी भराव की समस्याएं पाई। नियमित रूप से व्यायाम और टहलने आने वाले नागरिकों ने लंबे समय से इन समस्याओं की शिकायत की थी। पार्षद तिवारी ने निरीक्षण में देखा कि बैठने के लिए लगी लकड़ी की बेंचें पूरी तरह टूट चुकी हैं और बच्चों के झूले भी खराब हैं। इसके अलावा साफ-सफाई का कोई जिम्मेदार कर्मचारी वहां उपस्थित नहीं मिला। समस्याओं के समाधान के निर्देश, नए पौधों के रोपण का निर्णय पार्षद तिवारी ने जोन 4 के कमिश्नर अरुण ध्रुव को सभी समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, नागरिक स्वास्थ्य लाभ लेने आते हैं, गंदगी देखने नहीं। साथ ही गार्डन की खाली जगह में और पौधे लगाने की बुजुर्गों की मांग को स्वीकार करते हुए तुरंत वृक्षारोपण का निर्णय लिया। जिस पर नागरिकों ने उनके इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।


