दुर्घटना में पेट्रोल पंप के गार्ड की मौत, चालक धराया

गुमला| गुमला- लोहरदगा रोड पर खरका के पास बाइक सवार ने डिवाइडर में टक्कर मार दी। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घटना की जानकारी टोटो पुलिस को दी। घटना बुधवार की शाम 5 बजे की है। टोटो थाना के एसआई इमानुएल कोंगाड़ी घटना स्थल पहुंचे। घायल को अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाए। वही उसकी पहचान नहीं होने पर जिला परिवहन कार्यालय में संपर्क कर बाइक का नंबर से उसका डिटेल निकाला गया। जिससे उसकी पहचान खरका पंचायत के डुमरला गांव निवासी सुनील कुमार उरांव 32 वर्ष पिता मांगे उरांव के रूप में हुई। वही पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दूरभाष पर दे दी है। भास्कर न्यूज | गुमला शहरी क्षेत्र के मेन रोड स्थित कनक ज्वेलर्स के समीप मंगलवार को अहले सुबह हुए सड़क दुर्घटना में सिसई रोड स्थित बड़ाईक पेट्रोल पंप के नाइट गार्ड सावन लोहरा की मौत हो गई।मृतक सावन लोहरा की मौत के बाद उसके परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सावन की पत्नी व उसके दो बच्चो समेत परिवार का रो रो कर बुरा हाल था। पति की मौत के सदमे में उसकी पत्नी बार बार बेसुध हो जा रही थी। घटना की सूचना के बाद डीएसपी रोड जवाहर नगर के मोहल्ले वासियों का उसके घर पर जमावड़ा लगा हुआ था। लोग परिवार को ढांढस बन्धा रहे थे। मृतक सावन जवाहर नगर का ही रहने वाला था। पूर्व में वह शहर में नप के द्वारा किए गए बंदोबस्ती में संवेदक के अंदर रहकर टैक्स कलेक्टिंग का काम करता था। मगर हाल के दिनों में वह सिसई रोड स्थित बड़ाईक पेट्रोल पंप में नाइट गार्ड का काम करता था। साथ ही उसी से मिलने वाली मजदूरी से परिवार का भरण पोषण करता था। घटना के बावत बताया जाता है कि रोज की तरह सोमवार को रात में भी सावन पंप के नाइट गार्ड की ड्यूटी में लगा हुआ था। दूसरे दिन मंगलवार को अहले सुबह करीब 7 बजे पंप के नॉजल मैन के पहुंचने के बाद वह पैदल सिसई रोड से पटेल चौक की ओर जा रहा था। तभी मेन रोड स्थित कनक ज्वेलर्स के समीप एक मालवाहक ट्रक जो रांची से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था, ने पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही सावन सड़क पर गिर पड़ा। फिर उसी ट्रक का चक्का उसके पैर को चकनाचूर कर दिया। सावन लहूलुहान अवस्था मे सड़क पर तड़पता रहा। तभी स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। इधर, सावन के रिम्स पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।फिर रिम्स की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को देर शाम में शव गुमला लाया गया। इधर शव आने के बाद परिवार के लोग सड़क जाम करने की रणनीति बनाने लगे। मगर कुछ लोगों के समझाने के बाद परिजन सड़क जाम करने से पीछे हट गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *