दुष्कर्म के मामले में निलंबित तहसीलदार को राहत:हाईकोर्ट ने FIR निरस्त करने के आदेश दिए,तहसीलदार बोला-पीड़िता का एक ही बेटा, फिर दो जैविक पिता कैसे

​​​​​​मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने निलंबित तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान की याचिका पर सुनवाई करते हुए FIR निरस्त करने के आवेदन को स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने आदेश दिया कि​ दुष्कर्म के मामले को निरस्त किया जाए। महिला थाना ग्वालियर में एक 34 वर्षीय महिला ने तत्कालीन तहसीलदार शत्रुघन सिंह के खिलाफ 15 जनवरी 2025 को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। इस मामले में लगातार फरारी काटने वाले निलंबित तहसीलदार ने सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत निरस्त होने के बाद 30 जून को ग्वालियर जिला कोर्ट में सरेंडर किया था। मामले में अब निलंबि​त तहसीलदार की याचिका पर दुष्कर्म की FIR निरस्त करने के आदेश कोर्ट ने दिए हैं। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों को सुना और कहा कि इस केस में घटनाओं का क्रम और उनकी टाइमिंग देखकर ये प्रतीत होता है कि निजी दुश्मनी या फिर बदला लेने के उद्देश्य से एफआईआर दर्ज कराई गई है। ऐसे में प्रकरण की ट्रायल को जारी रखना कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग जैसा होगा। आरोपी की ओर से पैरवी करते हुए पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता राजीव शर्मा ने तर्क दिया ​है कि पीड़िता ने एक अन्य मामले में स्वयं को 2010 से 2020 के बीच अमित यादव की पत्नी बताया। 2014 में उसके बेटे को जन्म देना बताया। पीड़िता के एक ही बेटा है और इसके अलावा उसके कोई संतान नहीं है। बाद में आरोप लगाया कि 2014 में जन्म लेने वाले बेटे का पिता आरोपी शत्रुघन सिंह चौहान है। ऐसे में जब पीड़िता ने 2014 में केवल एक ही बालक को जन्म दिया और उसके कोई दूसरा बच्चा नहीं है तो फिर वह उसके जैविक पिता के रूप में दो लोगों के नाम कैसे ले सकती है। ये संभव नहीं कि एक बच्चे के दो-दो जैविक पिता हों। वहीं, पीड़िता की ओर से कहा गया कि याचिकाकर्ता के खिलाफ जो भी आरोप लगाए गए हैं, वो जांच की विषय वस्तु हैं। आरोपी के अनुसार, पीड़िता पहले ही शादीशुदा है और उसके एक बच्चा भी है। इन तमाम बिंदुओं पर जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। अब जानें पूरा मामला-कब क्या हुआ ऐसे समझिए पूरा मामला ग्वालियर के थाटीपुर निवासी मूल रूप से ​भिंड में रहने वाली एक 34 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान ने उसके पति के देहांत के बाद उसके जेठ से दोस्ती कर उसके साथ प्रेम विवाह किया। रतनगढ़ मंदिर पर मांग में सिंदूर भरकर शादी करने के बाद शारीरिक संबंध स्थापित किए और लगातार शोषण करता रहा। आरोपी से उसे साल 2014 में एक बच्चे का जन्म हुआ है। उसके बाद उसे पता लगा कि आरोपी की तीन पत्नी और हैं। जिसका विरोध करने पर वह उसे परेशान करने लगा। इससे परेशान होकर पी​ड़िता ने महिला थाना में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *