मैहर के अमरपाटन नहर में व्यक्ति का शव मिला:पहचान के लिए आसपास के लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

अमरपाटन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर मैहर रोड स्थित एक नहर में लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। यह शव पेट्रोल पंप के पास आशीर्वाद ढाबा के निकट नहर में तैरता हुआ पाया गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल अमरपाटन पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल-112 और थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक कई महीनों से इसी क्षेत्र में रहकर भीख मांगता था। उसकी भाषा किसी को समझ नहीं आती थी, जिसके कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। वह आशीर्वाद ढाबे के पास ही खाता और सोता था। थाना प्रभारी अमरपाटन विजय सिंह परस्ते के अनुसार, शव एक दिन पुराना प्रतीत होता है। मृतक के पास से फटे पुराने कपड़े मिले हैं। शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा गया है और मौत के कारणों की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *