भरतपुर के खेड़ली थाना इलाके में 3 दिन पहले 85 साल की बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म के मामले में पुलिस के हाथ अभी भी खाली हैं। मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी कोई अनजान व्यक्ति है। पुलिस अभी तक लोगों से पूछताछ करने में लगी हुई है। 22 जनवरी की है घटना बुजुर्ग महिला के बेटे ने 22 जनवरी को खेड़ली थाने में शिकायत देते हुए बताया था कि मैं मजदूरी करने के लिए गया था। मेरी पत्नी जंगल में लकड़ियां बीनने के लिए गई थी। बच्चे स्कूल गए हुए थे। मेरे घर पर मेरी 85 साल की मां और पिता अकेले थे। दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति घर पर आया। मेरे घर के सामने खड़ा होकर मामी कहकर आवाज लगाने लगा। जबरन घर में घुसकर किया दुष्कर्म व्यक्ति की आवाज सुन बुजुर्ग महिला घर से बाहर आई। उसने व्यक्ति को पहचानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद व्यक्ति जबरन घर में घुस गया और, उसने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया। बुजुर्ग होने के कारण महिला व्यक्ति का विरोध भी नहीं कर पाई। महिला का पति दूसरे कमरे में सो रहा था। व्यक्ति बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद घर चला गया। घर लौटने पर बेटे और बहु को बताई घटना जब बुजुर्ग महिला के बेटे की पत्नी जंगल से लकड़ियां बिनने के बाद घर पहुंची तो, बुजुर्ग ने उसे पूरी घटना के बारे में बताया। शाम को बेटा जब घर आया तो, बुजुर्ग महिला ने अपने बेटे को भी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला के बेटे ने गांव में पूछताछ की तो, पता लगा दोपहर को एक व्यक्ति गांव में घूम रहा था। उसने घर के बारे में भी पूछा था लेकिन, व्यक्ति ने हेलमेट लगाया हुआ था। लोगों से हो रही पूछताछ खेड़ली मोड़ थाना इंचार्ज राजेश कसाना ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। CDR निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


