दूकानों के स्कैनर्स से अवैध वसूली कर रहा था होमगार्ड:मेडिकल शॉप, पान, चाय और पंचर शॉप से कर रखी थी साठ-गांठ, पुलिस ने पकड़ा

जयपुर में ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने वाले होमगार्ड जवान का अवैध तरीके से वसूली करने का मामला सामने आया है। इसमें वो आसपास की दुकानों के ऑनलाइन पेमेंट के स्कैनर यूज कर अवैध वसूली कर रहे हैं। बजाज नगर थाना पुलिस ने अवैध वसूली की शिकायत पर होमगार्ड जवान को राउंडअप किया है। पुलिस आलाधिकारी चालान के नाम पर अवैध वसूली को लेकर पूछताछ कर रहे है। पुलिस ने बताया- बजाज नगर थाना पुलिस ने होमगार्ड जवान वकार को हिरासत में लिया गया है। वह ट्रैफिक पुलिस के सहायतार्थ नौकरी कर रहा है। मामले के अनुसार, शुक्रवार दोपहर त्रिवेणी चौराहा के पास पंचर की दुकान चलाने वाले शॉप कीपर से उसका झगड़ा हो गया। झगड़े होने पर शौपकीपर ने पुलिस कंट्रोल रूम को होमगार्ड जवान वकार के अवैध वसूली करने की सूचना दी। झगड़े की सूचना पर बजाज नगर थाना पुलिस होमगार्ड जवान वकार और पंचर दुकानदार दोनों को अपने साथ बजाज नगर थाने ले आई। पूछताछ कर छोड़ा बजाज नगर थाना पुलिस ने पहले दोनों को समझाइश कर शांत करवाया। उसके बाद होमगार्ड जवान से झगड़ा के कारण को पूछकर उसे छोड़ दिया। जिसके जाने के बाद शॉपकीपर से पूछताछ की गई। पूछताछ में शॉपकीपर ने अवैध वसूली के 300 रुपए स्कैनर पर आने की बताया। जिसको लेकर होमगार्ड जवान वकर के झगड़ा करना बताया। स्कैनर से वसूली का खेल चालान के नाम पर अवैध वसूली का खेल का पता चलने पर डीसीपी (ट्रैफिक) सुमित मेहरड़ा को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी (ट्रैफिक) सहित ईस्ट जिले के आलाधिकारी भी बजाज नगर थाने पहुंच गए। पुलिस आलाधिकारियों के कहने पर अवैध वसूली के आरोपी होमगार्ड जवान वकार को वापस बजाज नगर थाने बुलाया गया। ऐसे करता था अवैध वसूली सूत्रों की मानें तो पूछताछ में होमगार्ड जवान ने ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए अवैध वसूली करने की बात कबूल की है। वह मेडिकल शॉप, पान शॉप, चाय शॉप, डेयरी बुथ आदि पर लगे स्कैनर को यूज करता था। दुकानदारों से साठ-गांठ कर स्कैनर लेकर चालान के नाम पर रुपए डलवाता था। स्कैनर से अवैध वसूली की रकम को लेने ड्यूटी टाइम के दौरान दुकानदारों के पास जाकर वसूलता था। डीसीपी (ट्रैफिक) सुमित मेहरड़ा का कहना है- होमगार्ड जवान वकार से पूछताछ के साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। अवैध वसूली को लेकर कई नाम ले रहा है, जिसके बारे में भी जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले के बारे में जानकारी कर खुलासा किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *