RGHS में गड़बड़ी करने पर एक्शन:तीन माह में 34 हॉस्पिटल, 431 फार्मा स्टोर योजना से सस्पेंड; 17 मामलों में एफआईआर, 40 करोड़ से ज्यादा की पैनल्टी वसूली

राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) में गड़बड़ी करके ज्यादा मुनाफा कमाने और सरकार को रेवेन्यू लॉस लगाने वालों पर एक्शन हुआ है। मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट ने पिछले 3 माह में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में संचालित 34 हॉस्पिटलों और 431 फार्मा स्टोर को योजना से सस्पेंड किया है। साथ ही, 28 सरकारी कर्मचारियों को योजना के दुरूपयोग के मामलों में सस्पेंड किया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया- RGHS योजना में हॉस्पिटल, फार्मा स्टोर और कई सरकारी कार्मिकों की ओर से गड़बड़ी किए जाने की शिकायतें मिली थीं। इसे देखते हुए विशेष ऑडिट और जांच करवाई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हॉस्पिटलों, फार्मा स्टोर और कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई की गई। एक ही सर्जरी का उठाया दोहरा क्लेम
मेडिकल हेल्थ डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल सेक्रेट्री गायत्री राठौड़ ने बताया- जिन 34 हॉस्पिटलों को निलंबित किया गया, उनमें कई हॉस्पिटल संचालकों ने एक ही सर्जरी का दोहरा क्लेम उठाना, अनावश्यक जांचें करना, निम्न दरों में उपलब्ध जांचों को उच्च दर के पैकेज में क्लेम करने जैसी अनियमितताएं पाई गई। ऐसे में हमने इन हॉस्पिटलों से अब तक लगभग 36 करोड़ रुपए की पैनल्टी वसूल की है। दवाओं के गलत बिल लगाए इसके अलावा योजना के तहत दवा उपलब्ध न कराने, बिल जारी न करने अथवा अनियमित बिल प्रस्तुत करने वाले फार्मासिस्ट, लाभार्थी और डॉक्टर की साठगांठ से योजना का दुरूपयोग करने वाले कुल 431 फार्मा स्टोर को योजना से निलंबित किया है। इस प्रकार के प्रकरणों में संलिप्त फार्मा स्टोर्स से 4.64 करोड़ रूपए की पैनल्टी वसूली गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *