चूरू | दूधवाखारा को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर गांव के प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी पद्मश्री देवेंद्र झाझड़िया से मुलाकात की। ग्रामीणों ने दूधवाखारा को पंचायत समिति बनाने की मांग तथा झाझड़िया ने इसके लिए प्रभावी प्रयास करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में सुभाष कस्वां, नंदलाल, ओमप्रकाश गौड़, देवीलाल कस्वां, अमर सिंह, अरुण, रक्षपाल, रमेश, दयानंद, ओमप्रकाश जांगिड़ आदि शामिल थे।


