चूरू | गांव सिरसला के अटल सेवा केंद्र में फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह, गिरदावर सुल्तान सिंह, पटवारी दिक्षा शर्मा, वीडीओ मुकेश मीणा, डॉ. मनोज नैण सहित अन्य अधिकारियों ने किसानों की फार्मर आईडी जारी की। इस अवसर पर बलवीर, मंगलाराम सहारण, सुभाष कुलड़िया, सिंवाराम सहारण, सुरेंद्र सिंह राठौड़, हरिसिंह राठौड़, रणजीत सिंह झाझड़िया आदि उपस्थित थे।


