सदर बाजार के सोतीगंज में दूध के पैसे मांगने पर नशे में धुत युवक ने पथराव कर दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया। डेयरी संचालक ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अब एक नजर पूरे विवाद पर
सोतीगंज मुख्य मार्ग पर हाजी फिरोज अली की न्यू इंडिया मिल्क डेयरी के नाम से दुकान है। रात करीब साढ़े नो बजे सोतीगंज का रहने वाला सज्जू पुत्र महबूब वहां आया। उसने दूध लिया और फिर फिरोज से 20 रुपये मांगने लगा। फिरोज ने कहा कि जब वह पैसे देगा, तभी तो वह बकाया लौटाएगा। इस पर दोनों के बीच नोकझोंक हो गई। आरोप है कि नशे में धुत सज्जू ने हंगामा व गाली गलौज शुरु कर दी। हथौड़ा व सरिया लेकर आया मारने
सज्जू बार बार 20 रुपये की मांग कर रहा था। उसने फिरोज से कहा कि वह 100 रुपये लाया था। 80 रुपये का दूध लिया और 20 रुपये उसे वापस चाहिए। फिरोज ने जब सज्जू से कहा कि वह झूठ बोल रहा है तो सज्जू गुस्से से आग बबूला हो गया। वह फिरोज को मारने के लिए हथौड़ा व सरिया ले आया। दुकान के बाहर से किया पथराव
देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया। सज्जू पक्ष के कुछ लोग और वहां आ गए। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की कोशिश की। फिरोज पक्ष के लोगों ने जब विरोध किया तो सज्जू पक्ष ने दुकान के बाहर से ही पथराव शुरु कर दिया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी सज्जू भाग निकला। सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखा सज्जू
पुलिस के पहुंचने के बाद दुकान पर लगा सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो पता चला कि सज्जू की तरफ से कोई रुपये फिरोज को नहीं दिए गए हैं। उल्टा विवाद होने पर फिरोज ही सज्जू को 20 रुपये देते दिखाई पड़ रहे हैं। पुलिस ने फुटेज अपने पास रख ली। सज्जू के घर दबिश दी लेकिन वह भाग निकला। आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
फिरोज ने रात में ही सदर थाने जाकर आरोपी सज्जू व कुछ अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमे की कार्रवाई शुरु कर दी। रात में ही कई जगह सज्जू की तलाश में दबिश डाली लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है।


