दून इंटरनेशनल स्कूल में सीएम मान का किया स्वागत

अमृतसर| मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गत दिवस वेरका मिल्क प्लांट में नए लगने वाले यूनिट का नींव पत्थर रखने से पहले दून इंटरनेशनल स्कूल में पधारे। स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन राजीव शर्मा और स्कूल मैनेजमेंट ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक जीवनजोत कौर, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह दूसरी बार इस स्कूल में आए हैं। उन्होंने कहा कि दून इंटरनेशनल स्कूल तरक्की की राह पर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *