अमृतसर | श्री राम जन्मोत्सव पर श्री दुर्ग्याणा तीर्थ में बधाइयां गाई गई। जिसमें ढाब खटीका के अजंता सीनियर सेकेंडरी स्कूल के स्टूडेंट्स द्वारा बधाई उत्सव में भाग लिया गया। बधाई उत्सव का प्रसाद दुर्ग्याणा संकीर्तन चेयरमैन संजीव खन्ना से लेने प्रिंसिपल प्रोमिला कपूर स्टूडेंट्स के साथ पहुंचे। इस मौके पर स्कूल का बाकी स्टाफ भी मौजूद रहा।


