श्री अखंड साहिब पाठ कराया

भास्कर न्यूज | अमृतसर नई आबादी रतन सिंह चौक पर स्थित कांग्रेसी नेता बलविंदर सिंह के निवास पर श्री अखंड साहिब पाठ करवाया गया। जिसमें पंजाब प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव योगेंद्र पाल ढींगरा मुख्य तौर पर शामिल हुए। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे माथा टेककर अपनी हाजिरी लगाई। भोग उपरांत संबोधित करते ढींगरा ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम हमारे मन को शांति और सुख समृद्धि देते हैं। उन्होंने युवा वर्ग से आह्वान करते कहा कि वह नशों का त्याग करके धार्मिक प्रवृत्ति के साथ जुड़े। इस अवसर पर कुलदीप सिंह, गगनदीप सिंह, राजवंत सिंह, मनु ने भी अपनी हाजिरी लगवाई। इस मौके पर बलविंदर सिंह और गगनदीप सिंह ने ढींगरा को सम्मानित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *