सुकमा | बढ़ती गर्मी के बीच जिला प्रशासन ने हैंडपंप मरम्मत कार्य शुरु करा दिया है। प्रत्येक ब्लाक में हैंडपंप मरम्मत दल नियुक्त किया गया है जो शिकायत प्राप्त होने पर मरम्मत करने मौके पर पहुंचेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के द्वारा गर्मी में पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करायेगी। मरम्मत दल प्रत्येक ब्लाक के हरेक पंचायत और गांव में जाकर खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत करेगा। पेयजल स्रोतों की मरम्मत के साथ लोगों को जल जागरूकता के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। कलेक्टर ने पीएचई विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि गर्मी के मौसम में आम जन को पेयजल की असुविधा ना हो।


