निर्माणाधीन आकांक्षीय शौचालय का आयुक्त ने किया निरीक्षण

भास्कर न्यूज | धमतरी शहर में 5 स्थानों पर आकांक्षीय शौचालयों का निर्माण जारी है। सोरिद वार्ड में नगर निगम धमतरी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत बाबा डाबरी के पास आकांक्षीय शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। निरीक्षण करने 5 अप्रैल को आयुक्त प्रिया गोयल, सभापति कौशल्या देवांगन एवं उपायुक्त पीसी सार्वा पहुंचे। उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त प्रिया गोयल ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। संबंधित इंजीनियर को क्यूरिंग की प्रक्रिया नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण में प्रयोग हो रहे सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य समय सीमा के अंदर पूर्ण हो। सभापति कौशल्या देवांगन ने भी स्थल पर मौजूद कर्मचारियों से चर्चा कर निर्माण की तकनीकी बारीकियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह शौचालय आम जनता, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए तैयार किया जा रहा है, इसलिए इसके हर पहलू पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता महेंद्र जगत, उप अभियंता नमिता नागवंशी आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *