दूरांचल के बैगा बसाहट में कलेक्टर का दौरा:स्कूल, आंगनबाड़ी और छात्रावास का निरीक्षण, बच्चों की पढ़ाई परखी

गौरेला पेंड्रा मरवाही की कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी ने दूरांचल ग्राम पंचायत बानघाट का दौरा किया। उन्होंने बैगा परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही कलेक्टर ने प्राथमिक विद्यालय बानघाट में बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मध्यान्ह भोजन और शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। कलेक्टर ने शिक्षकों को निष्ठा से पढ़ाने के निर्देश दिए। बच्चों को समझकर पढ़ने और संदेह होने पर शिक्षक से पूछने की सलाह दी। आंगनबाड़ी केंद्र बानघाट में खिड़कियों की मरम्मत और बिजली व्यवस्था के लिए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए। बच्चों का पोषण स्तर जांचा और उन्हें बिस्कुट-चॉकलेट देकर प्रोत्साहित किया। परिसर की स्वच्छता का भी निरीक्षण कलेक्टर ने 50 सीटर आदिवासी बालक आश्रम बानघाट में शयन कक्ष और परिसर की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केंवची में कक्षा नौवीं के छात्रों से गणित के सवाल हल करवाकर उनका शैक्षणिक स्तर परखा। साथ ही ग्राम जोहार अभियान के तहत चौपाल लगाकर बैगा परिवारों से विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी ली। इनमें पीएम जनमन योजना, महतारी वंदन, राशन, पेंशन, आवास, वन अधिकार पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, मनरेगा, जाति प्रमाण पत्र शामिल थे। साथ ही पेयजल, विद्युतीकरण और सड़क संपर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *