बलौदाबाजार में मनाया गया तीजा-पोरा उत्सव:सिद्धेश्वर मंदिर में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मनाया त्योहार, प्रतियोगिताएं भी हुईं

पलारी के ऐतिहासिक सिद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में तीजा-पोरा उत्सव मनाया गया। भाजपा महिला मंडल पलारी, संडी और रोहांसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष बलौदाबाजार और महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलोचना यादव ने किया। विपिन बिहारी वर्मा, ओमप्रकाश चंद्रवंशी और सुनीता वर्मा ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंडल अध्यक्ष संडी, मिथलेश मुकेश साहू ने कहा कि यह त्योहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है। यह सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मटका फोड़ में सत्या साहू प्रथम और राधिका यादव द्वितीय रहीं। कुर्सी दौड़ में डागेश्वरी निहारिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। सुई धागा प्रतियोगिता में राधिका यादव विजेता रहीं। चूड़ी डाल प्रतियोगिता में दुर्गा साहू ने जीत हासिल की। मकड़ी दौड़ सामूहिक प्रतियोगिता में दुर्गा साहू, नंदनी, ध्रुव, तुलसी साहू और साक्षी धीवर की टीम जीती। मैजिक जोड़ी प्रतियोगिता में सुरजा चेलक और भारती साहू की जोड़ी विजयी रही। मुख्य अतिथि योगेश चंद्राकर ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकजुट करते हैं। हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और श्रीगणेश की पूजा करती हैं। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *