दूषित पानी से मौतें: कांग्रेस का सरकार पर हमला:बड़वानी में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका, मुआवजे की मांग

इंदौर में दूषित पानी के सेवन से हुई मौतों का मुद्दा गरमा गया है। इस मामले में बड़वानी जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस और युवा कांग्रेस ने संयुक्त रूप से धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर घोर लापरवाही और प्रशासनिक विफलता का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। विजयवर्गीय का पुतला फूंका धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसी हाथों में घंटियां बजाते हुए रैली के रूप में सांसद सेवा केंद्र पहुंचे। वे लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन सांसद वहां उपस्थित नहीं थे। कांग्रेसियों ने यहां भी नारेबाजी की और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बैनर का कटआउट जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीओपी दिनेश सिंह चौहान, थाना प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा। सरकार की विफलता का परिणाम कांग्रेस जिलाध्यक्ष नानेश चौधरी ने आरोप लगाया कि यह घटना नागरिकों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने में सरकार की विफलता का परिणाम है। उन्होंने मांग की कि मृतकों के परिवारों को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए और प्रत्येक प्रभावित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। उन्होंने कहा कि दूषित पानी पीने से हुई मौतें सरकार की लापरवाही का नतीजा हैं और मृतकों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। मामले को दबाने की कोशिश कांग्रेस विधायक राजन मंडलोई ने राज्य सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को दबाने नहीं देगी और हर स्तर पर इसे उठाती रहेगी। मंडलोई ने इंदौर के महापौर, नगर आयुक्त और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की, उन्हें निवासियों के लिए स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने में कथित लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने यह भी बताया कि वे लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी से मिलने आए थे, लेकिन वे अपने कार्यालय पर उपस्थित नहीं थे। इस दौरान विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि यहां लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पुलिस बीजेपी वालों को सुरक्षा दे रही है। वहीं, उन्होंने कहा कि बीजेपी का असली चेहरा सामने आया है। उनका आरोप है कि इंदौर के भागीरथ पूरा क्षेत्र में लंबे समय से गंदे पानी की शिकायतें की जा रही थीं, लेकिन नगर निगम और प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अगर शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया जाता, तो कई परिवारों को अपने प्रियजनों को खोना नहीं पड़ता. कांग्रेस ने इस पूरे मामले को प्रशासनिक लापरवाही और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए सीधे तौर पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की। ये भी शामिल हुए प्रदर्शन में उक्त विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष बाबू कोटवाल, प्रदेश महासचिव गिरीश जायसवाल,युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सचिन यादव, किसान नेता चंद्रशेखर यादव,विधायक प्रतिनिधि विष्णु बनडे, पूर्व पार्षद अशोक गोले, राहुल राठौड़, दीपक गेहलोद, अरुण यादव, नितिन यादव, अंकुर, विशाल यादव, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *