दूसरी-पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर प्रधान आरक्षक को मार-डाला:छिपकर की शादी, आरोपी ने धोखे से बुलाया, खुरपी से की हत्या, शव रेत में दफनाया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो बच्चों की महिला ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला। पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी। इस वजह से पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। प्लानिंग के तहत बॉयफ्रेंड ने उसे बलरामपुर बुलाया। जब वो वहां पहुंचा तो बॉयफ्रेंड ने धोखे से खुरपी से उसके सिर पर हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी ने उसके शव को नदी के दूसरे किनारे ले जाकर रेत के नीचे गाड़ दिया। इसके बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक के मोबाइल और अन्य सामग्री को छिपा दिया था। इसके बाद वो नार्मल तरीके से रह रहा था। जांच में पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला थाना बलरामपुर क्षेत्र के ग्राम सतिसेमर का है। पहले देखिए वारदात से जुड़ी 3 तस्वीरें अब जा​निए पूरा मामला
दरअसल, मामला 29 जनवरी 2026 का है, जब कुछ ग्रामीण शाम को ग्राम सतिसेमर के पास सेंदुर नदी की ओर गए थे। इस दौरान उन्होंने शव देखा और पुलिस की सूचना दी। इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि शव काफी सड़ा-गला हुआ था, इसलिए तुरंत पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने थाना बलरामपुर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शव के सिर पर गंभीर चोटें पाया गया, जिससे पुलिस ने उसकी हत्या की पुष्टि की। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक था जांच के बाद 31 जनवरी 2026 को शव की पहचान 51 वर्षीय विश्वनाथ केरकेट्टा के रूप में हुई। जोकि रायगढ़ के थाना लैलूंगा ग्राम सालियापारा का रहने वाला था। जांच में पता चला कि विश्वनाथ छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में तैनात था। शव की पहचान होने के बाद थाना बलरामपुर में अपराध दर्ज किया गया और जांच शुरू हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी ने विशेष टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी सबूत और पूछताछ के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की। जांच में पता चला कि यह मामला लव अफेयर से जुड़ा है। प्रधान आरक्षक ने की थी दूसरी शादी करीब 10-12 साल पहले विश्वनाथ जब बलरामपुर में पोस्टेड था। तब उसने क्लॉस्टिका केरकेट्टा (31 वर्ष) से शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। विश्वनाथ ने क्लॉस्टिका से दूसरी शादी की थी। इसके बाद विश्वनाथ ने 2024 में बच्चों की पढ़ाई को लेकर क्लॉस्टिका को रायपुर में शिफ्ट कर दिया था। तब से क्लॉस्टिका रायपुर में रह रही थी। फेसबुक से बॉयफ्रेंड की पहचान, फिर की छिपकर शादी इससे पहले 2023 में क्लॉस्टिका की फेसबुक के जरिए विवेक टोप्पो (31 वर्ष) नाम के युवक से संपर्क हुआ, जो पहले से शादीशुदा था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। दोनों के बीच संबंध बन गए। 2023 में दोनों ने तातापानी मंदिर में छिपकर शादी कर ली। विश्वनाथ को इन दोनों की शादी के बारे में पता चला गया। इसके बाद विश्वनाथ की क्लॉस्टिका और विवेक के साथ आए दिन झगड़ा हो रहता था। क्लॉस्टिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी। इसीलिए इन दोनों ने मिलकर विश्वनाथ की हत्या का प्लान बनाया। विवेक के बुलावे पर विश्वनाथ छुट्टी लेकर बलरामपुर पहुंचा इसके बाद विवेक ने विश्वनाथ की हत्या के लिए प्लानिंग के तहत बलरामपुर बुलाया। विवेक के बुलावे पर विश्वनाथ छुट्टी लेकर 12 जनवरी को दंतेवाड़ा से बलरामपुर के सतिसेतर स्थित घर पहुंचा। विवेक ने 14 जनवरी 2026 को विश्वनाथ को मैसेज कर सेंदुर नदी के किनारे बुलाया। जैसे ही विश्वनाथ वहां पहुंचा तो विवेक ने धोखे से लोहे की खुरपी से उसके सिर पर वार कर दिया। इस हमले में विश्वनाथ की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विवेक ने शव को नदी के दूसरे किनारे ले गया और रेत में गाड़ दिया। वहीं, विवेक ने विश्वनाथ की पहचान न हो सके इसलिए उसका मोबाइल और बैंक पासबुक, आधार कार्ड जैसे दस्तावेज छिपा दिया। वारदात के बाद किसी को शक न हो इसलिए वो नार्मल तरीके से रह रहा था। गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई
पुलिस को सबूत मिलने के बाद आरोपी विवेक टोप्पो और क्लॉस्टिका केरकेट्टा को गिरफ्तार किया गया। दोनों को 3 फरवरी 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की प्रतिक्रिया
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर ने बताया कि मामले का पर्दाफाश तेज और सही जांच के कारण संभव हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसे अपराधों के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी और अपराधियों को न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *