बालोद | जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल से कलेक्टर दिव्या मिश्रा एवं नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष प्रमोद जैन तथा पूर्व विधायक राजेन्द्र राय ने दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को विशेष मोबाइल सेट प्रदान किए। कलेक्टर कक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांगजन मोबाइल सेट प्राप्त कर अपनी खुशी व्यक्त करते नजर आए। बताया गया कि इन मोबाइल सेट में विशेष एप डाउनलोड किया गया है। अब दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सेट को स्पर्श करने पर सांकेतिक भाषा के रूप में आवाज सुन सकेंगे।


