देमार में अटल चबूतरा बनाने हुआ भूमिपूजन

धमतरी| देमार में अटल चबूतरा निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि सरपंच बिमलेश मिनपाल थे। उन्होंने कहा कि यह चबूतरा गांव के सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी रहेगा। गांव के लोगों ने अटल चबूतरे के निर्माण को लेकर काफी उत्साह जताया। इस मौके पर भाजपा मंडल रांवा के उपाध्यक्ष बसंत परदेशी मीनपाल, ग्राम विकास समिति देमार के संरक्षक मोहन बंजारे, पूर्व उप सरपंच संजय साहू, सुखुराम सोनवानी, रूपेश बंजारे, नारद साहू, संत साहू, सोमेश्वर सिन्हा, मणिकांत जोशी, देवमन साहू, दिनेश कुंभकार, सुकालू ढीमर, मुकेश यादव और जीवधन ढीमर भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *