देवगढ़ धाम में वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज का शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रीय महासचिव लखन हुए शामिल

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों के साथ अन्य। भास्कर न्यूज | अंबिकापुर वैष्णव बैरागी ब्राह्मण समाज सरगुजा संभाग का शपथ ग्रहण समारोह देवगढ़ धाम स्थित गौरी शंकर मंदिर प्रांगण में हुआ। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव लखन दास वैष्णव रहे। रायगढ़ जिला अध्यक्ष रेखा वैष्णव, राजेंद्र वैष्णव, खिरोधर दास वैष्णव, रामेश्वर वैष्णव, पुरुषोत्तम वैष्णव, राजकुमारी वैष्णव सहित रायगढ़ कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। सरगुजा संभाग के पिलखा, सूरजपुर, सीतापुर, बलरामपुर और अंबिकापुर से बड़ी संख्या में समाज के सदस्य पहुंचे। सभी ने समाज सेवा, सहयोग और समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने की शपथ ली। समाज में अच्छे कार्यों के लिए दृढ़ संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि लखन दास वैष्णव ने समाज के हर व्यक्ति को एक-दूसरे की मदद करने और ईमानदारी से कार्य करने की प्रेरणा दी। महिलाओं के पदाधिकारी बनने पर बधाई दी। युवाओं को समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। असामाजिक तत्वों से सावधान रहने की अपील की। जिला अध्यक्ष रेखा वैष्णव ने महिला संगठन के गठन पर महिलाओं को घर-परिवार में अच्छे संस्कार देने की प्रेरणा दी। रायगढ़ मंडल से खिरोधर दास वैष्णव ने सरगुजा जिले के सरल स्वभाव के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी। राजेंद्र दास वैष्णव ने समाज को संगठित करने और स्वच्छ पहचान बनाने की बात कही। उन्होंने छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के मार्गदर्शन में समाज के उत्थान पर बल दिया। महामंडलेश्वर जानकी वैष्णव ने समाज की पुनर्स्थापना के लिए कार्यक्रम जारी रखने का वचन दिया। समारोह के अंत में संरक्षक जगतारण दास वैष्णव ने सभी अतिथियों का आभार जताया। सरगुजा संभाग के सभी क्षेत्रीय समितियों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और समाजजन उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *