भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर ब्लॉक सोनहत के ग्राम पंचायत कैलाशपुर में श्रीरामचरित मानस गायन वादन सम्मेलन हुआ। आयोजन में अतिथियों का स्वागत चंदन, तिलक और बैच लगाकर किया गया। मुख्य अतिथि देवेंद्र तिवारी ने कहा, प्रभु श्रीराम का जीवन आदर्शों से भरा है। उनके गुणों को अपनाकर जीवन सफल बनाया जा सकता है। सम्मेलन में कई गांवों से आई मंडलियों ने समिति द्वारा चयनित दोहे और चौपाइयां गाईं। मंडलियों ने भावार्थ भी प्रस्तुत किया। भजनों के माध्यम से अंक प्राप्त किए। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक चेतना जगाना और श्रीराम के आदर्शों को जनमानस तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। राजाराम राजवाड़े, मनोज साहू समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।


