नशे में पति ने पत्नी पर टांगी से किया वार गोद में सो रहे बेटे की गर्दन कट गई, मौत

भास्कर न्यूज | भटगांव सोमवार भोर में एक शराबी िपता ने अपने नौ माह के बच्चे की हत्या टांगी से मारकर कर दी। साथ ही पत्नी को भी बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटे की हत्या करने वाले शराबी िपता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि आरोपी ने अपने बेटे की हत्या और पत्नी पर हमला क्यों िकया, ये स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि भटगांव थाना क्षेत्र के चंदरपुर गांव में रहने वाला शिवराम टोप्पो शराबी है और वह अक्सर नशे में ही रहता था। आए दिन वह अपने घर वालों से झगड़ा करता रहता था। सोमवार भोर में भी वह उठा और अपनी पत्नी से विवाद करने लगा, जिसके बाद वह आवेश में आकर पास में रखी टांगी से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। हमले से बचने महिला भागने लगी, तभी टांगी महिला की गोद में सो रहे नौ माह के बच्चे को जा लगी, जिससे उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद भी युवक नहीं रुका और एक के बाद एक वार करते हुए टांगी से ही पत्नी पर वार करता रहा। पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। युवक के हमले से महिला बुरी तरह से घायल हो गई, जिसे उसकी सास ने पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभी भी अस्पताल में महिला जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही है। इधर, घटना के बाद पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर आरोपी शिवराम को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *