देवगढ़ में झाड़ियों में मिला सेल्समैन का शव:सुबह 8 बजे घर से निकलता था, परिजनों ने दर्ज कराया हत्या का मामला

प्रतापगढ़ जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को युवक का शव मिला। शव की पहचान केसर सिंह (40) के रूप में हुई, जो धरियावद का रहने वाला था और शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। शुक्रवार सुबह 10 बजे के करीब ग्यासपुर के पास सड़क किनारे से 20 फीट दूर झाड़ियों में युवक का शव मिला। राहगीरों ने देवगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना अधिकारी मिश्रीलाल चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब शव की शिनाख्त की, तो पता चला कि युवक केसर सिंह धरियावद का रहने वाला था। परिजनों ने बताया-केसर सिंह हर रोज सुबह घर से 8 बजे शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करने के लिए निकलता था और रात्रि तक घर पहुंचता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि केसर सिंह की हत्या हुई है, न कि एक्सीडेंट। उन्होंने बताया कि जहां से उसका शव मिला, वहां से सड़क से करीब 20 फीट की दूरी पर शव और कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त बाइक भी मिली। यदि एक्सीडेंट होता, तो उसके हाथ, पैर में और भी कई जगह पर चोट होती, लेकिन चोट सिर्फ उसके सिर पर ही है, बाकी और किसी जगह गंभीर घाव नहीं है। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घटनास्थल से मृतक का मोबाइल और दूरस्थ मोटरसाइकिल को जप्त कर अपने कब्जे में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *