देवघर में छात्र की गोली मारकर हत्या:कुंडा मोड़ पर घात लगाकर बदमाशों ने मारी 4 गोली; इलाज के दौरान तोड़ा दम

देवघर के कुंडा मोड़ पर बुधवार की देर रात बदमाशों ने एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान पदमपुर गांव निवासी 22 वर्षीय दिनेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह दवा लेने मेडिकल स्टोर जा रहा था। तभी घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और भीड़ के बीच उस पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गोली सीने, पेट और दोनों हाथों में लगी डॉक्टरों के मुताबिक, दिनेश को एक गोली सीने में, एक पेट में और दो गोली दोनों हाथों में लगी थी। हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। दुकानदारों ने डर के मारे दुकानें बंद कर दीं। घटना के वक्त दिनेश अपनी बहन के मना करने के बावजूद सुई लेने के लिए घर से निकला था। वह पहले एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था और उसी का इलाज चल रहा था। बहन ने दो लोगों पर लगाया हत्या का आरोप मृतक की बहन किरण कुमारी ने गांव के ही राजा तुरी और कन्हैया सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने बताया कि करीब एक महीने पहले दोनों ने दिनेश को जान से मारने की धमकी दी थी। बुधवार रात जब दिनेश मेडिकल स्टोर से लौट रहा था, तब दोनों ने कुंडा मोड़ पर उसे घेर लिया और गोलियां चला दीं। घायल अवस्था में लिया आरोपियों का नाम दिनेश ने अस्पताल ले जाने के दौरान अपनी बहन को बताया कि उस पर गोली राजा और कन्हैया ने चलाई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *