देवघर के सारठ प्रखंड में सिरसिया पहाड़ी के पास एक दुर्घटना में महेशबथान गांव के 30 वर्षीय अजय मरांडी की मौत हो गई। शनिवार को बाइक से जा रहे अजय को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से नाराज करीब 400 ग्रामीणों ने सिरसिया क्रशर प्लांट को घेर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रशर के वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है। आक्रोशित ग्रामीणों ने क्रशर प्लांट के स्टोर रूम में आग लगा दी। साथ ही वहां खड़े एक ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों को भी जला दिया। क्रशर वाहनों का परिचालन बंद करने की मांग ग्रामीणों ने आबादी वाले क्षेत्र में क्रशर वाहनों का परिचालन बंद करने की मांग की। उनका कहना है कि क्रशर वाहनों की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग भी की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खागा, सारठ, चितरा और पालाजोरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कई घंटों की मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया।


