भास्कर न्यूज | चतरा मुख्यालय के समीप देवरिया बाइपास रोड में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महायज्ञ 26 जनवरी से प्रारंभ होकर 1 फरवरी तक चलेगा। महायज्ञ में परमाचार्य वैदिक संस्कृति के संस्थापक, वैष्णवाचार्य परंपरा के आचार्य विश्वकसेनाचार्य श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के शिष्य पूज्य श्रीलक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज एवं उनके शिष्य वैकुंठ स्वामी जी महाराज शामिल होगें। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सफल संचालन को लेकर धर्मावलंबियों की बैठक हुई। जिसमें चतरा विधायक जनार्दन पासवान एवं पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी उपस्थित थे। महायज्ञ को सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से पंकज दुबे को अध्यक्ष, कृष्ण कुमार दुबे उर्फ गुड्डू दुबे को सचिव, शिवनाथ पांडेय को उप सचिव, महेश पांडेय को कोषाध्यक्ष, कृष्णा यादव को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा सच्चिदानंद पांडेय,अशोक सिंह,काशी दांगी,लक्ष्मी पासवान,प्रमोद दांगी,उदय पांच,अमित पांडेय,सरोज पांडेय, भुनेश्वर साव,विमल दांगी, मदन साव, रमेश दुबे,मनोज तिवारी को सदस्य मनोनीत किया गया।


