18 को विजनरी अवार्ड 2026 से सम्मानित होंगे शौकत खान

गढ़वा | समाजसेवी शौकत खान को पटना में 18 जनवरी को बीआईबी के मंच पर हिन्दी फिल्म की मशहूर अभिनेत्री महिमा चौधरी के हाथों भारत विजनरी अवार्ड 2026 से सम्मानित किया जाएगा। शौकत खान आज गुरुवार को उक्त सम्मान के लिए निमंत्रण मिलते ही बीआईबी के संस्थापक आलोक सिंह और श्रीकांत सिंह समेत बीआईबी के पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में शौकत खान ने कहा कि वे दस वर्ष पहले नि: स्वार्थ सेवा कार्यों में कदम रखते हुए भारतीय सेना, झारखंड पुलिस और शहीदों के सम्मान में राष्ट्रीय तिरंगा सम्मान समारोह के तहत हर घर तिरंगा का अलख जगाने निकले थे। इस दौरान वे हर स्कुल, कॉलेज, मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारा, दुकान, मकान, सरकारी और गैर-सरकारी दफ्तरों में तिरंगा भेंटकर लोगों से अपील करते थे कि सेना और शहीदों के सम्मान में गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, ईद और दीपावली के मौके पर अपने घर ऑफिस दुकान और मकान पर एक तिरंगा जरूर फहराए। वहीं सीमा पर तैनात देश के जांबाज जवानों को यह संदेश दे कि आप देश के सभी सीमा पर अपने घर परिवार छोड़कर तैनात हैं तो आप अकेला नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *