देवरी में हुआ धार्मिक शिविर का समापन

देवरीबंगला| देवरी के जैन भवन में बच्चों के लिए शीतकालीन परमार्थ धार्मिक शिविर का समापन हुआ। बच्चों को जूली लोढ़ा और प्रिया संचेती ने धार्मिक शिक्षा दी। कार्यक्रम में अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी संघ के पदाधिकारी गंभीरमल सांखला, अशोक देशलहरा, पारसमल बाठिया, विजय भंसाली, प्रिंस कोटड़िया, जितेंद्र बाफना, वीणा श्रीमाल, पुष्पलता ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन बच्चों में ज्ञान और संस्कार का विकास करते हैं। देवरी श्री संघ के सुनील गोलछा, संघ के अध्यक्ष प्रदीप बाफना, धरमचंद बाफना, संतोष सिसोदिया, खेतमल राखेचा, पारस पारख, हर्ष सिसोदिया, रौनक राखेचा, अमित बाफना, राजा लुंकड़, किरन सिसोदिया, अनीता सिसोदिया, तुलसी सिसोदिया आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *