देवास के तापमान में बढ़ोतरी:अधिकतम पारा 3 और न्यूनतम में 2 तक बढ़ा, फिर भी सर्द हवाओं से तेज ठंड बरकरार

पिछले दो दिनों से कंपकपाने वाली सर्दी से कोई राहत नहीं मिल रही है। कड़ाके की ठंड से लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होने लगे हैं। लगातार उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं से ठंड का असर बढ़ने लगा है। हालांकि बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को सुबह से मौसम साफ रहा। तेज धूप भी निकली। जिससे ऐसा लग रहा है कि आगामी एक दो दिनों में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को कड़ाके की सर्दी के चलते शहर के आसपास के क्षेत्र स्थित खेतों में फसल पर ओस की बूंदें जम गई थी। इधर मौसम जानकारों का कहना है कि मौसम में एक बार फिर से बदलाव होगा। आगामी दिनों में आसमान में बादल छाने से ठंड से राहत मिलेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *