देवास जिले के हाटपीपल्या और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी और बारिश के साथ करीब 10 से 15 मिनट तक बेर और चने के आकार के ओले गिरे। इससे प्याज, लहसुन और गेहूं की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि इतनी तेज थी कि कई इलाकों में जमीन पर ओलों की सफेद चादर बिछ गई। हाटपीपल्या के बड़ियामाडू गांव में ओलावृष्टि का असर सबसे ज्यादा देखा गया। आंधी के कारण कई पेड़ धराशायी होने की खबर है। तेज बारिश और ओलों की वजह से हाटपीपल्या और आसपास के क्षेत्र में करीब आधे घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। वहीं, देवास शहर और आसपास के इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे वातावरण में ठंडक घुल गई है। किसान बोले- फसलों को काफी क्षति हुई ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के ग्रामीण मदनलाल ने बताया कि “किसानों की प्याज, लहसुन और गेहूं की फसलों को ओलों से काफी क्षति हुई है।” देखिए तस्वीरें…


