देवास माता टेकरी पर बारिश के बाद गिरे पत्थर:नौ देवियों के दो मंदिर के छोटे स्ट्रक्चर क्षतिग्रस्त, प्रतिमाएं सुरक्षित; प्रशासन ने हटाया मलबा

देवास में बारिश के बाद शुक्रवार रात को माता टेकरी पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना हुई। इसमें छोटे माता मंदिर के समीप बने नौ देवियों के दो मंदिर क्षतिग्रस्त हो गए। पत्थर गिरने वाले स्थान पर सुरक्षा के लिए जालियां लगी थीं, लेकिन पत्थरों की ताकत से वे टूट गईं। पत्थर गिरने के बाद प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से पत्थर हटा दिए। हालांकि, जहां पत्थर गिरे हैं, वहां बने मंदिरों में माता की प्रतिमाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। यह क्षेत्र ऊंचाई पर है और भक्त वहां कम ही आते हैं। इससे पहले भी हो चुकी घटनाएं बता दें कि, इससे पहले भी कुछ महीने पहले अष्ट माता मंदिर के पास तेज बारिश के बाद पहाड़ी से पत्थर गिरने और भूस्खलन की घटना हुई थी, जिसमें पत्थर जालियां तोड़ते हुए सड़क तक आ गिरे थे। प्रभारी बोले- क्षतिग्रस्त मंदिरों का जल्द पुनर्निर्माण होगा माता टेकरी प्रभारी और नायब तहसीलदार हरिओम ठाकुर ने बताया कि मौके से पत्थर हटा दिए गए हैं और क्षतिग्रस्त हुए दो छोटे मंदिरों का जल्द ही पुनर्निर्माण किया जाएगा। बारिश के कारण यह घटना हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *