देवास जिले के शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना के सुसाइड मामले में नया मोड़ आ गया है। ठेकेदार द्वारा सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो के सामने आने के बाद अब एक ऑडियो और 4 वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में कथित तौर पर आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित और मृतक ठेकेदार की मां संतोष मकवाना के बीच रुपयों के लेनदेन और सेटलमेंट को लेकर बातचीत हो रही है। बातचीत में ‘मैडम’ 2 करोड़ रुपए देने में असमर्थता जता रही हैं, वहीं एक पुरुष आवाज (संभवतः अधिकारी के पति/परिचित) एक महीने का समय मांगते सुनाई दे रहे हैं। दैनिक भास्कर इन वायरल ऑडियो और वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वायरल ऑडियो: ‘बेटी समझो, रास्ता निकालने दो’
4 मिनट 55 सेकेंड के इस वायरल ऑडियो में आबकारी अधिकारी और मृतक की मां के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। वायरल वीडियो-1: ‘7 दिन से ब्लैकमेल कर रहे हो’
पहले 41 सेकंड के वीडियो में एक पुरुष और मैडम नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो-2: ‘एक महीने का समय दो’
दूसरे 1 मिनट 44 सेकेंड के वीडियो में वही पुरुष मृतक की मां को मनाने की कोशिश करता दिख रहा है। सुसाइड से पहले वीडियो में लगाए थे आरोप
गौरतलब है कि शराब ठेकेदार दिनेश मकवाना (निवासी कनाडिया, इंदौर) ने 8 नवंबर को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने से पहले बनाए वीडियो में उसने कहा था- “मेरे पास 14 करोड़ का काम है। यहां AC मैडम मंदाकिनी दीक्षित हैं, वे मुझसे पैसे की डिमांड करती हैं। 5 दुकानों का साढ़े 7 लाख रुपए महीना मांगती हैं। मैं 20-22 लाख दे चुका हूं, लेकिन अब त्रस्त होकर जान दे रहा हूं।” अफसर ने बताया ब्लैकमेलिंग
इधर, 24 नवंबर को आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित ने एसपी को आवेदन देकर शिकायत की थी कि ठेकेदार की मां और अन्य लोग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे 2 करोड़ रुपए की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं।


