देवास में एक साल की बच्ची को वाहन ने कुचला:ई-रिक्शा से उतरते ही हादसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

देवास में एक वर्षीय बच्ची की किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह हादसा मीरा बावड़ी क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह राज कातिजा अपने तीन बच्चों को ई-रिक्शा में बिठाकर मीरा बावड़ी क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर पर दवाई लेने गए थे। इसी दौरान उनकी एक वर्षीय बेटी प्रिया ई-रिक्शा से नीचे उतर गई। वाहन से उतरते ही प्रिया किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, जिसने उसे कुचल दिया। इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पिता राज कातिजा तत्काल बच्ची को एमजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राज कातिजा ऑटो चलाने का काम करते हैं और रूपाली होटल के पीछे रहते हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *